मेक्सिको में दो राज्यों में ढेर में पड़े मिले 30 शव
Updated on
27-06-2020 08:20 PM
-बेखौफ अपराधी कर रहे हिंसा, सिटी पुलिस प्रमुख पर भी हमला
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में बेखौफ संगठित अपराध किस कदर बढ़ रहा है, इसका उदाहरण है पुलिस को दो राज्यों में सड़क किनारे पड़ मिले वह 30 लोगों के शव जिन्हे कंबल में लपेट कर अपरािधयों ने फैंक दिया था। यही नहीं इसी बीच, 24 बंदूकधारियों ने मेक्सिको सिटी के पुलिस प्रमुख उमर गारसिया हरफुच के बख्तरबंद वाहन पर .50 कैलिबर स्नाइपर रायफलों और ग्रेनेड से घात लगाकर हमला किया। इस हमले में हरफुच घायल हो गए। इस दौरान उनके दो सुरक्षाकर्मियों और पास से गुजर रही एक महिला की मौत हो गई।
जाकाटेकस पुलिस ने सड़क किनारे पड़े शवों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन तस्वीरों में दिख रहा है कि शवों को कंबलों में लपेटकर और टेप से बांधकर फेंका गया है। इससे पहले पुलिस ने बताया कि उसे सिनालोआ राज्य के कुलियाकान शहर में एक ग्रामीण क्षेत्र के निकट एक छोटे ट्रक में सैन्य वर्दी पहने सात लोगों के शव मिले। इसके निकट के क्षेत्र में भी पुलिस को नौ लोगों के शव मिले, जिनमें से कम से कम एक शव के पास से रायफल मिली है। राज्य पुलिस प्रमुख क्रिस्टोबल कास्टानेडा ने कहा, स्पष्ट रूप से यह इलाके में दो संगठित समूहों के बीच हुए संघर्ष का मामला है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…