सूरत में अनलॉक में दिशानिर्देश का उल्लंघन करने पर 3 डायमंड फैक्ट्रियों पर जुर्माना
Updated on
12-06-2020 08:00 PM
सूरत। कोरोनाकाल में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक की शुरुआत के साथ ही इस घातक वायरस के संक्रमण में तेजी से उछाल देखने को मिला है। गुजरात में तेजी से ये मामले बढ़ रहे हैं और अब सूरत की तीन डायमंड फैक्ट्रियों पर कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने का जुर्माना लगाया गया है। ये फैक्ट्रियां नियमों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में कर्मचारियों से काम करवा रही थीं। आपको ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों में सूरत में कई डायमंड फैक्ट्री में काम करने वाले लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से बाकी फैक्ट्रियों में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान तीन फैक्ट्रियों में नियमों का उल्लंघन होता हुआ पाया गया। सूरत की अमृत जेम्स, भगवती जेम्स और श्रीजी डायमंड्स पर गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
बीते कुछ दिनों में सूरत की अलग-अलग डायमंड फैक्ट्री में काम करने वाले करीब 11 कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। इनका इलाज यहां के न्यू सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि सभी के परिवारवालों को क्वारनटीन कर दिया गया है। आपको बता दें कि अनलॉक के साथ ही फैक्ट्रियों, ऑफिसों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि, इनके लिए कई तरह के नियमों का पालन करना होगा, जैसे कि कम स्टाफ, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, शिफ्ट में बदलाव। ऐसे में इन फैक्ट्रियों में इन नियमों का पालन नहीं दिखा। अगर गुजरात की बात करें, तो यहां कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और रोज करीब 500 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात में अब करीब 22 हजार कोरोना वायरस के कुल मामले हैं, इनमें से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…