पाक में कोरोना संक्रमण के 2,88,717 मामले, मरने वालों की संख्या 6,168 हुई
Updated on
17-08-2020 07:17 PM
इस्लामाबाद । कोविड-19 की मार से बेहाल पाकिस्तान में बीते चौबीस घंटे में वायरस संक्रमण के 670 नए मामले उजागर हुए है, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,88,717 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत भी हुई है। इस महामारी से देश में अब तक 6,168 मरीज जान गंवा चुके हैं। देश भर में अब तक कोविड-19 के 2,66,301 मरीज ठीक हो चुके हैं और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 769 मरीजों की हालत नाजुक है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से सिंध में 125,904, पंजाब में 95,391, खैबर पख्तूनख्वा में 35,153, इस्लामाबाद में 15,378, बलूचिस्तान में 12,224, गिलगित बल्तिस्तान में 2,486 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,181 मामले सामने आ चुके हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…