चीन में सामने आए कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले, सरकार ने बढ़ाई जांच
Updated on
18-06-2020 09:03 PM
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 बीजिंग से हैं। राजधानी में पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 161 मामले सामने आए हैं, जिसके मद्देनजर सरकार ने यहां जांच तेज कर दी है और सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि देश में बुधवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए हैं।
इनमें से घरेलू स्तर पर फैले 21 मामले बीजिंग, दो हेबई प्रांत और एक तिआनजिन नगर पालिका में सामने आया। आयोग के अनुसार बुधवार को कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई। शहर के नगर स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को बीजिंग में बिना किसी लक्षण के 21 लोग संक्रमित पाए गए। उसने बताया कि अभी बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए 158 मरीजों का इलाज जारी है और 15 लोग चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
उसने बताया कि विदेश से आए अभी तक 174 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एनएचसी ने कहा कि देश में अभी 265 लोगों का इलाज जारी है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक कुल 78,394 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी थी। चीन में कोविड-19 के अभी तक 83,293 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,634 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बीजिंग में जनवरी से अभी तक संक्रमण के 578 घरेलू मामले सामने आए हैं, जिनमें से 411 ठीक हो चुके हैं जबकि नौ की मौत हो गई।
इस बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग में सैकड़ों घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया, 3.56 लाख लोगों की वहां जांच की गई, खेल कार्यक्रम निलंबित कर दिए गए और जिम भी बंद कर दिए गए। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग के दो हवाई-अड्डों पर अभी तक 1255 घरेलू उड़ाने रद्द की गई हैं। यहां से अंतरराष्ट्रीय विमानों ने उड़ान भरनी अभी शुरू नहीं की है। वहीं राष्ट्रीय रेलवे ऑपरेटर अतिरिक्त भुगतान के बिना यात्रियों को टिकट रद्द करने का मौका देगा।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…