छत्तीसगढ़ में कोरोना के आए 2438 नये मामले, 25 की मौत
Updated on
12-09-2020 11:39 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 2438 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,643 हो गई है। वहीं संक्रमण से 25 लोगों की मौत हुई है। साथ ही राज्य में 1138 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। यह जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों में सबसे ज्यादा 715 मामले रायपुर जिले से हैं। वहीं राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर-चांपा से 106 और अन्य बाकी जिलों से हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,56,163 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 58,643 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 27,123 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 31002 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 518 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि राज्य के रायपुर में सबसे अधिक 20465 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई और कोरोना वायरस संक्रमित 239 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…