Select Date:

तमिलनाडू से रेस्क्यू कर बस्तर संभाग के 24 बालक-बालिकाओं और तीन महिलाओं को लाया गया वापस

Updated on 01-09-2020 07:48 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बस्तर जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए सालेम चेन्नई तमिलनाडू राज्य के ईंट-भट्टी एवं पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे बस्तर संभाग के 24 बालक-बालिकाओं सहित तीन महिलाओं को रेस्क्यू कर जगदलपुर लाया गया है। उक्त श्रमिकों को उनके द्वारा ईंट-भट्टी एवं पोल्ट्री फार्म में किए गए मजदूरी की राशि एक लाख 37 हजार 577 रूपए को वहां के प्रबंधक से वसूल कर दिलाया गया है।
जानकारी मिलने के उपरांत बस्तर कलेक्टर द्वारा गठित जिला बाल संरक्षण इकाई को बस से तमिलनाडू रवाना किया गया। गठित दल के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के 24 बालक-बालिकाओं सहित 03 महिलाओं को जिला बाल संरक्षण ईकाई रोयापुरम तथा सालेम चेन्नई तमिलनाडू राज्य के द्वारा रेस्क्यु कर बाल गृह रोयापुरम तथा सालेम में रखा गया था। पता चलने के उपरांत गठित टीम द्वारा उन्हें जगदलपुर लाया गया। बाल कल्याण समिति जगदलपुर के आदेश उपरांत उक्त बालक-बालिकाओं को पुर्नवासित करने हेतु उनके निवास स्थान के संबंधित जिला बाल संरक्षण इकाई को सुपूर्द किया गया, साथ ही बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा किए कार्य की मजदूरी ईंट-भट्टी एवं पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक से वसूल कर मजदूरी की राशि दिलाई गई। गठित दल के तमिलनाडू से वापसी के दौरान छत्तीसगढ़ से जाने वाली बस को कोण्टा-सुकमा के पास रोककर सुकमा पुलिस अधीक्षक के द्वारा बालकों को ले जाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए सुकमा जिले के श्रम विभाग को अवगत कराया गया। इसके साथ ही दल को अपने अभिरक्षा में लेते हुए जिला सुकमा के बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया।
सुपुर्द किये गये बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं में जिला नारायणपुर के 02 बालक, 09 बालिका एवं एक महिला, कोण्डागांव के 05 बालिका एवं 02 महिला, जिला कांकेर के 04 बालक एवं एक बालिका को संबंधित जिले के बाल संरक्षण ईकाई को साैंपी गई। जशपुुर एवं रायपुर के एक-एक बालकों को दोनों जिला के बाल संरक्षण ईकाई के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित नहीं होने के कारण जगदलपुर के बालगृह में रखा गया है। जिन्हें संबंधित जिले के अधिकारी-कर्मचारी के उपस्थिति में सुपुर्द किये जाने का आदेशित किया गया है। इसके अलावा बस्तर जिले के एक बालक को उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.