Select Date:

जीडीपी में 23.9 फीसदी गिरावट, पीएम मोदी के राज में सिर्फ भाषण, जीरो शासन : कपिल सिब्बल

Updated on 01-09-2020 07:47 PM

नई दिल्ली देश के जीडीपी में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और देश के पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर निशाना साधा है। कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के चुनावी नारे याद दिलाए हैं तो शासन को लेकर भी तंज किया है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है।

सिब्बल ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी के चुनावी नारे याद दिलाए हैं और पूछा है कि मोदीजी क्या आपको आपकी बातें याद हैं। सिब्बल ने अच्छे दिन, सबका साथ सबका विकास नारे के साथ ही पीएम मोदी के संबोधनों में बार-बार कही गई उस बात का भी जिक्र किया है, जिसमें पीएम मोदी कहते थे कि आपने कांग्रेस को साठ साल दिए। मुझे सिर्फ़ साठ महीने दो।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि पकौड़े तलने का वक्त गया है। साथ ही यह तंज भी किया कि वो भी नहीं बिकेंगे। उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिर्फ भाषण जीरो शासन। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जीडीपी के आंकड़े आए हैं। जीडीपी में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है।

जीडीपी शून्य से भी नीचे पहुंच गई है। सरकार ने इसे अनुमानों के अनुमानों के अनुरूप ही बताया है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा है कि अप्रैल से जून के बीच लॉकडाउन लागू था, इसलिए जीडीपी में गिरावट का अनुमान पहले से ही था। उन्होंने दावा किया कि जुलाई से सितंबर और अक्टूबर की दूसरी और तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था वी शेप में रिकवरी करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.