Select Date:

दुर्गूकोंदल ब्लॉक के 21 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन

Updated on 29-03-2025 01:00 PM

उत्तर बस्तर कांकेर  विकासखंड दुर्गूकोंदल के 21 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में होने पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने आज दुर्गूकोंदल प्रवास के दौरान चयनित बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रवेश परीक्षा के लिए सतत मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों की सराहना भी की।

इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र से ग्रामीण कोटे के 60 सीटो में से एक तिहाई विद्यार्थियों का चयन एक ही विकासखंड से होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। इन्हें प्रवेश परीक्षा के लिए सतत प्रयास करने और मार्गदर्शन देने वाले कर्मठ शिक्षकों और पालकों ने भी अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। गौरतलब है कि विकासखंड दुर्गूकोंदल से प्रा. शाला साधुमिचगांव के विद्यार्थी रोशन नाग और कु. वासनी यादव, मिनोज कुमार और अरुणा कुमेटी, प्रा शाला आंधेवाड़ा से ओमेश्वरी सिन्हा, प्रा शाला गोटुलमुंडा से मेघा मंडावी और विमल दर्रो,, प्रा शाला तराईघोटिया से मलिका शोरी, परमेश्वर बघेल, मोनिका कचलाम,  प्रा. शाला पाल्हर से नंदनी नंदेश्वर, प्रा शाला गुरुवंडी से कुंदन कोवाची, प्रा. शाला सोनादेई से पूर्विता दोहरी, प्रा शाला चिखली से चिराग रावटे, प्रा शाला आमागुहान से तनिश शोरी, आर्यन मंडावी और युगल देहारी, प्रा शाला मोखा से चिंकू महावे तथा प्रा शाला गुलालबोड़ी से नवीन कुमार ध्रुव, प्रा शाला मोहगांव से हेमंत कुमार शामिल हैं। ज्ञात हो कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता के मामले में कांकेर जिले में दुर्गूकोंदल ब्लॉक ने सभी विकासखंडो में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये सभी चयनित विद्यार्थी अब नवोदय विद्यालय करप में कक्षा छठवीं में शिक्षा प्राप्त करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advt.