Select Date:

देशभर में 21 ईएसआईसी अस्पतालों को 2400 आइसोलेशन बेड के साथ कोविड अस्पतालों में बदला: मंत्री गंगवार

Updated on 09-08-2020 06:56 PM
नई दिल्ली । केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। गंगवार ने बताया कि कोविड-19 रोगियों के इलाज के संदर्भ में प्लाज्मा बैंक एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा है। इस संकटपूर्ण कोविड स्थिति में देश भर में 21 ईएसआईसी अस्पतालों को समर्पित कोविड-19 अस्पतालों में परिवर्तित किया है। इन अस्पतालों में 2400 से अधिक आइसोलेशन बेड, 200 वेंटिलेटर के साथ 550 आईसीयू / एचडीयू बेड भी उपलब्ध कराए हैं। 4 ईएसआईसी अस्पतालों अलवर (राजस्थान),बिहटा,पटना (बिहार),गुलबर्ग (कर्नाटक) और कोरबा (छत्तीसगढ़) में आइसोलेशन सुविधा (लगभग 1300 बेड) को बहाल किया है। इसके अलावा,फरीदाबाद (हरियाणा), बसईदारापुर (नई दिल्ली) और सनथनगर(हैदराबाद) के ईएसआईसी अस्पतालों में कोविड-19 परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 
कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए फरीदाबाद और सनथनगर,हैदराबाद के ईएसआईसी अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी भी दी जा रही है। गंगवार ने अपने मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी संगठन द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी भारत में अपने बीमित सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू से ही लगातार काम कर रहा है। स्थापना से आज तक पिछले 67 वर्षों की अपनी यात्रा में ईएसआईसी की सेवाओं का 722 में से 566 जिलों में विस्तार किया है। आज की तारीख में लगभग 12 करोड़ लाभार्थी ईएसआई सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों के बारे में की जानकारी दी। उन्होंने हरियाणा में तीन विभिन्न स्थानों पंचकूला,रोहतक और गुरुग्राम में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने के बारे में भी जानकारी दी। खट्टर ने कोविड बीमारी से ठीक हो चुके लोगों से अपील की है कि वे आगे आएं और दूसरे लोगों के जीवन को बचाने के लिए अपने प्लाज्मा का दान करें।
इम्यूनोमैटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने 20 मई 2020 को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की अनुमति से प्लैसिड ट्रायल के तहत कॉनवैलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी शुरू की। पहला प्लाज्माहरण (प्लैज़्मफेरिसिस) 2 जून 2020 को किया गया था और अब तक ऐसी 25 से अधिक प्रक्रियाएं की जा चुकी हैं। पहला प्लाज्मा थेरेपी 8 जून 2020 को की गई थी और अब तक कुल 35 रोगियों को प्लाज्मा थेरेपी दी जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.