Select Date:

भूख और ठंड से 21 गायों की मौत प्रदेश सरकार एक और कलंक-कथा : भाजपा

Updated on 30-08-2020 07:13 PM

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कूँरा नगर पंचायत के कांजी हाउस में ठंड और भूख से चार गौ-वंश की मौत और एक के गंभीर दशा में होने के मामले के अलावे तिल्दा ब्लॉक के ग्राम चाँपा और महासमुंद ज़िला मुख्यालय से लगे लभरा खुर्द में भी क्रमश: 10 और 07 गौ-वंश की मौत तथा 06 और 08 गायों के गंभीर होने को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री उपासने ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते इन स्थानों में कुल 21 गायों की मौत हुई है और 15 की दशा गंभीर है। ये मौतें इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि प्रदेश सरकार की गौठान और रोका-छेका योजनाएँ पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, गौठान अब गौ-वध केंद्र बन गये हैं। इस तरह प्रदेश सरकार एक के बाद एक कलंक कथाएँ लिख रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उपासने ने कहा कि तीनों ही स्थानों पर गौ-धन की मौत की वज़ह बारिश में भीगने और भूख से हुई है। कूँरा में छोटे-से कांजी हाउस में जहां अधिकतम 20 गायें ही रखी जा सकती हैं, वहाँ एक राशन दुकान को अस्थायी गौठान बनाकर 100 गायों ठूँसकर रखा गया है। ग्राम चाँपा के कांजी हाउस में 90 गायों को रखा गया था। तीनों ही स्थानों पर शेड नहीं होने के कारण गायें लगातार हुई बारिश में भीगती रहीं और चारे के अभाव में भूखी रहीं। श्री उपासने ने तीखे लहजे में सवाल दागा कि क्या प्रदेश सरकार इतनी भूखी हो चली है कि पशुओं का चारा खुद खा रही है? जिस सरकार ने बड़ी-बड़ी डींगें हाँककर प्रदेश के पशुधन को बचाने के लिए गौठान और रोका-छेका योजनाएँ शुरू तो की परंतु ये दोनों ही योजनाएँ दम तोड़ चुकी हैं। गौ-धन न्याय योजना चलाकर गोबर खरीदने वाली सरकार पशुधन की सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम ही नहीं कर पा रही है। इससे यह स्पष्ट हो चला है कि गौ-वंश और राम की माला जप रही सरकार सिवाय लफ़्फ़ाजी के और कुछ नहीं कर रही है। श्री उपासने ने कहा कि गौठान और रोका-छेका के बावज़ूद प्रदेश में गौ-वंश की लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। बार-बार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति इस सरकार को गौ-वंश हत्यारी सरकार बना रही है।

-


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.