Select Date:

छत्तीसगढ़ में 205 और लोग हुए कोरोना संक्रमित

Updated on 07-08-2020 07:12 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 205 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10407 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन नए मरीजों में रायपुर जिले से 83, दुर्ग से 32, बस्तर से 18, राजनांदगांव से 16, महासमुंद से 13, रायगढ़ और बलौदाबाजार से नौ-नौ, जशपुर से पांच, सरगुजा और नारायणपुर से चार-चार, जांजगीर-चांपा, कांकेर और अन्य राज्य से दो-दो तथा बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद,बिलासपुर, सूरजपुर और कोण्डागांव से एक-एक नये मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के दो और मरीजों की मौत की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 258 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 345250 नमूनों की जांच की गई है। उनमें से 10407 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 7871 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में 2465 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.