Select Date:

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आए 2017 नये मामले, 395 की मौत

Updated on 08-09-2020 11:07 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के के 2017 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 47,280 हो गई है। राज्य में 979 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 15 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 2017 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 654, दुर्ग से 197, राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर-चांपा से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूजरपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39 मामले आए। उन्होंने बताया कि कोरिया व बीजापुर 36-38, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम और नारायणपुर से 15-15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर और कोण्डागांव नौ-नौ, जशपुर से सात, बेमेतरा से तीन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से दो तथा अन्य राज्य से छह मामले सामने आए हैं।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी संक्रमित हो गए हैं। मरकाम ने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6,81,978 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 47,280 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 22,177 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 24,708 मरीज उपचाराधीन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.