Select Date:

2011 विश्व कप फाइनल फिक्स होने का दावा आधारहीन : आईसीसी

Updated on 04-07-2020 09:38 PM
संदेह का कोई कारण नहीं 
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने कहा है कि 2011 विश्व कप फाइनल पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है। आईसीसी ने कहा कि इस मैच से ऐसा कोई सबूत नहीं मिलता जिसकी जांच की जाए। इस विश्व कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। आईसीसी का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि इस समय श्रीलंका में इस विश्वकप फाइनल के फिक्स होने के संदेह को लेकर एक जांच हुई है। यह जांच श्रीलंका के पूर्व खेलमंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे के उस दावे को लेकर की जा रही है। जिसमें अलुथगामगे ने कहा था कि फाइनल मुकाबला फिक्स था। श्रीलंका पुलिस के विशेष जांच विभाग ने इस संबंध में जांच बंद कर दी जिसके बाद आईसीसी का यह बयान आया है।
अलुथगामगे ने अपने आरोप में कहा था कि श्रीलंका में कुछ पक्षों ने फाइनल को फिक्स किया था जिसके बाद श्रीलंकाई पुलिस ने जांच की थी। वहीं लंकाई पुलिस ने कहा कि उसे अलुथगामगे के दावों को लेकर एक भी ठोस सबूत नहीं मिला है। आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने अपने एक बयान में कहा, ‘हमारे पास पुरुष विश्व कप फाइनल 2011 पर संदेह करने के लिए कोई कारण नहीं है। आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट ने विश्व कप फाइनल-2011 को लेकर लगे सभी आरोपों पर भी गौर किया है। इस समय हमारे सामने दावे के समर्थन में ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया गया जिससे लगे कि भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत जांच शुरू करनी चाहिए।’ पूर्व श्रीलंकाई मंत्री के इस दावे को भी एलेक्स ने आधारहीन बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आईसीसी को फिक्सिंग के आरोपों से संबंधित पत्र भेजा गया था। एलेक्स ने कहा, ‘श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री द्वारा इस संबंध में आईसीसी को पत्र भेजने का कोई रेकॉर्ड नहीं है और उस समय आईसीसी में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारियों ने भी कहा है कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला था।’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.