बीजिंग। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वेंगलिंग शहर के प्रचार विभाग ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 18 हो गई है और करीब 166 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि यह विस्फोट शनिवार को शेनयांग-हाईकोउ एक्सप्रेसवे के पास एक गांव के निकट हुआ। इसके बाद विस्फोट के कारण उड़े ट्रक के एक्सप्रेसवे के निकट एक दुकान पर गिर जाने से दूसरा विस्फोट हुआ। इसके चलते कुछ घर और कारखाने ढह गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सैकड़ों दमकलकर्मियों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। सरकारी टीवी चैनल ‘सीजीटीएन’ की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है। धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई। राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…