उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश व बिजली गिरने से 18 की मौत
Updated on
05-07-2020 11:35 PM
- 23 लोग घायल, 64 मवेशियों की भी मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चार जिलों में एक बार फिर कुदरत का कहर दिखाई दिया। अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं। इस दौरान 64 मवेशियों की भी मौत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित जिलों के डीएम को तत्काल मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद व घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं1 9 लोगों की मौत प्रयागराज में हुई जबकि 9 अन्य घायल हो गए1 कोराव में 6 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई1 वहीं हंडिया इलाके में दो लोगों की मौत वज्रपात से हुई, जबकि अतिवृष्टि की वजह से मकान का छज्जा गिरने से एक की मौत हो गई।
उधर मिर्जापुर में 6 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई। मडिहान में चार और सदर व लालगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इतना ही नहीं 10 घायल हो गए, जबकि 64 मवेशियों की भी मौत हो गई। जौनपुर जिले के शाहगंज में एक शख्स की मौत बिजली गिरने से हुई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कौशांबी जिले के सिराथू व मंझनपुर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी ने जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर एवं कौशाम्बी में आकाशीय बिजली तथा अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…