अमृतसर स्पेशल ट्रेन से 1798 श्रमिक सकुशल पहुंचे चांपा
Updated on
07-06-2020 08:03 PM
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया क्वारंटाईन सेंटर
गृह राज्य पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं निर्देशन पर देश के अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को सकुशल वापस लाने के लिए शासन द्वारा 59 ट्रेनों के लिए सहमति प्रदान की गई है। इन स्पेशल श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षित छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को रात्रि 10.30 बजे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर अमृतसर-चांपा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1798 श्रमिक यात्री सकुशल चांपा पहुंचे। इनमें जांजगीर-चांपा जिले के 1738 तथा अन्य जिलों के 55 और दूसरे राज्य के 5 श्रमिक शामिल हैं। स्टेशन पहुंचने पर इन श्रमिकों को राज्य शासन की ओर से भोजन और पेयजल आदि वितरित किया गया। यात्रियों को मॉस्क एवं सेनेटाइजर भी प्रदान की गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों के प्लेटफार्म पर उतरते ही फिजिकल-सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें बारी-बारी से उतारा गया। साथ ही साथ स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा श्रमिकों के सामानों को स्प्रे करके सेनेटाइज किया गया। इसके बाद विकासखण्डवार बनाए गए स्वास्थ्य विभाग के स्टालों में चांपा पहुंचे इन श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट और स्वास्थ्य जांच कर बसों के जरिए क्वारेंटीन सेंटर भेजा गया। श्रमिकों ने चांपा स्टेशन सुरक्षित पहुंचने पर राहत की सांस ली और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…