छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से 178 और लोग हुए संक्रमित
Updated on
05-08-2020 04:47 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 178 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9,800 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 178 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रायपुर जिले में 66, दुर्ग में 32, जांजगीर-चांपा में 27, जशपुर मे 25, रायगढ़ में 15, कोरबा में चार, महासमुंद में तीन, सूरजपुर और धमतरी में दो-दो तथा राजनांदगांव और कांकेर में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिस आरक्षक समेत तीन और रोगियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी 47 वर्षीय प्रधान आरक्षक डायबीटिज, उच्च रक्तचाप, न्यूमोनिया, किडनी रोग से पीड़ित थे। प्रधान आरक्षक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 28 जुलाई को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, दो अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के मन्दिर हसौद क्षेत्र के निवासी 53 वर्षीय पुरूष को कनवल्सिव डिसआर्डर तथा दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था। 31 जुलाई को उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसी रात उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज के नमूने की जांच की गई थी। दो अगस्त को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति बुखार से पीड़ित थे, जिसके बाद उनकी कोविड-19 जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 265 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 334709 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 9800 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
गरियाबंद । फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
गरियाबंद। जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…