Select Date:

छत्तीसगढ़ में 1513 और लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

Updated on 31-08-2020 12:07 AM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1513 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,746 हो गई है। इसी अवधि‍ में 709 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं, संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 262 हो गई है। यह जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 1513 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव और बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 58, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद और कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम और बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद और कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से नौ, बेमेतरा से आठ, मुंगेली और जशपुर से सात-सात, कोरबा और दंतेवाड़ा से चार-चार, सूरजपुर से तीन तथा कोण्डागांव से दो मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,60,273 नमूनों की जांच की गई है, इनमें 28,746 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 15,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं राज्य में इस समय 12,666 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 10,078 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 138 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बीते 23 अगस्त को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण एक युवा डॉक्टर और सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। इतना ही नहीं तब पिछले 18 दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के करीब 10 हजार नए केस सामने आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.