रिलायंस को नई ऊर्जा कंपनी में बदलने के लिए 15 वर्षीय योजना
Updated on
10-08-2020 06:42 PM
नई दिल्ली। दुनिया में डौथे नंबर के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने खुद को एक नई ऊर्जा कंपनी में तब्दील करने के लिए 15 साल की योजना बनाई है। इसका मकसद कार्बन डाई ऑक्साड को पुनर्चक्रित करना और प्लास्टिक कचरे का मूल्यवर्धन करना और स्वच्छ तथा वाजिब कीमत वाले ऊर्जा साधनों को बढ़ावा देना है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक तेल से रसायन कारोबार करने वाली बड़ी कंपनियां हाल के दिनों में उपभोक्ता कारोबार पर खास ध्यान दे रही हैं, लेकिन रिलायंस का तेल से रसायन (ओटूसी) कारोबार लगातार मुक्त नकदी प्रवाह पैदा करने में सफल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, जब तक मांग सामान्य नहीं हो जाती, आरआईएल कच्चे माल के प्रसंस्करण का प्रवाह अधिकतम करने की कोशिश कर रही है। पेट्रोरसायन एकीकरण का लाभ उठाते हुए लागत पर ध्यान दे रही है और घरेलू ईंधन विपणन पर खास जोर दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ओटूसी का भविष्य नई ऊर्जा कंपनी और साझेदारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरआईएल के पास खुद को दुनिया की अग्रणी नई ऊर्जा कंपनी बनाने के लिए 15 साल की योजना है और कंपनी का इरादा 2035 तक कार्बन शून्य कंपनी बनने का है। रिपोर्ट के मुताबिक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रिलायंस वैश्विक वित्तीय निवेशकों, प्रतिष्ठित तकनीकी साझेदारों और स्टार्ट-अप के साथ काम करने के लिए तैयार है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…