ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए 14.60 करोड़ रूपए जारी
Updated on
23-05-2020 05:48 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 14 करोड़ 60 लाख रूपए का आबंटन जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों को 10-10 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। जीवनदीप समितियों के माध्यम से इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की प्रसार की संभावना को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृति आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेशानुसार कुल स्वीकृत राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बिलासपुर जिले के चार-चार विकासखण्डों के लिए 40-40 लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, कोण्डागांव, कोरबा और कोरिया जिले के लिए 50-50 लाख रूपए, बलौदाबाजार भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज एवं सूरजपुर जिले के लिए 60-60 लाख रूपए, दुर्ग, सुकमा, मुंगेली तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 30-30 लाख रूपए, राजनांदगांव जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के लिए 90-90 लाख रूपए, बस्तर, कांकेर और सरगुजा जिले के लिए 70-70 लाख रूपए, नारायणपुर जिले के लिए 20 लाख रूपए एवं जशपुर जिले के लिए 80 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…