यूपी में कोरोना से 12 और लोगों की मौत, 685 नए मामले आये
Updated on
30-06-2020 02:55 AM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 12 और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 12 और लोगों की मौत हो गई है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 672 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल 685 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 15506 मरीज पूरी तरह से ठीक हो कर घर जा चुके हैं और रिकवरी का प्रतिशत 66.86 प्रतिषत हो गया है। इस समय प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6650 है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश में सैंपल टेस्टिंग के मामले में एक नया प्रतिमान स्थापित हुआ और यह संख्या 22000 के पार हो गई। रविवार को प्रदेश में 22378 नमूने जांचे गए प्रदेश में अब तक 707839 नमूने जांचे जा चुके हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…