Select Date:

10वीं का रिजल्ट 22 जून, 12वीं का जुलाई के मध्य होगा जारी

Updated on 21-06-2020 06:11 PM
दसवीं की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा 
भोपाल । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयो‎जित दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट 22 से 25 जून के बीच घोषित किया जाएगा। वहीं 12वीं का रिजल्ट जुलाई के मध्य तक घोषित होगा। बारहवीं बोर्ड परीक्षा 16 जून को समाप्त हो चुकी है। अब 22 जून से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। वहीं, दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि दसवीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस साल साढ़े 19 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा शामिल हुए थे। दोनों कक्षाओं की करीब 1 करोड़ 20 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसमें 10वीं व 12वीं के 80 लाख कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। वहीं, दसवीं में दो पेपर निरस्त होने से करीब 20 लाख कॉपियां मूल्यांकन होने से रह गई हैं। वहीं, 12वीं की 20 लाख कॉपियों को जांचना बाकी है। पिछले दो-तीन सालों से एक ही तारीख को दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट माशिमं जारी करता था। हर साल 15 मई को रिजल्ट जारी होते थे। इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित होने से रिजल्ट में देरी हुई है। दसवीं के बचे हुए दो पेपर निरस्त कर दिए गए। इस कारण 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षाएं इस बार जून में आयोजित की गईं। इस बारे में माशिमं के सचिव अनिल सुचारी का कहना है कि 10वीं का रिजल्ट 22 से 25 जून के बीच जारी किया जाएगा। 12वीं का रिजल्ट जुलाई के मध्य में घोषित होगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.