Select Date:

वायुसेना के लिए खरीदे जाएंगे 106 बेसिक ट्रेनर विमान

Updated on 12-08-2020 07:22 PM
नई दिल्ली । रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 106 बेसिक ट्रेनर विमानों बीटीए की खरीद को मंजूरी प्रदान की है। ये विमान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल से खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद डीएसी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए कुल 8722.38 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी प्रदान की गई है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड ने सफलतापूर्वत बेसिक ट्रेनर एयरफ्राफ्ट एचटीटी-40 का विकास किया है। इसके प्रमाण की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही 106 विमान वायुसेना के प्रशिक्षण कार्य के लिए खरीदे जाएंगे। बेसिक ट्रेनर वे विमान होते हैं जिसमें पायलट शुरुआती प्रशिक्षण हासिल करते हैं। पहले चरण में 70 बीटीए खरीदे जाएंगे तथा वायुसेना में इनके बेड़े का संचालन शुरू होने के बाद 36 और विमानों की खरीद की जाएगी। डीएसी ने नौसेना एवं तटरक्षक बलों के जहाजों में इस्तेमाल होने वाली सुपर रैपिड गन माउंट एसआरजीएम की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की है। इससे नौसेना एवं तटरक्षक बल की फायरिंग क्षमता में इजाफा होगा। इनका निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड बीएचईएल द्वारा किया जाएगा। दरअसल यह एसआरजीएम का संशोधित संस्करण है जो मिसाइल और तीव्र हमला करने वाले शस्त्रों को निशाना बनाता है। इसके अलावा 125 एमएम एपीएफएसडीएस आमीनेशन की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई है जिसमें 70 फीसदी देशी कंटेंट होगा। डीएसी ने एके 203 की खरीद को तेज करने तथा अनमैंड एरियल व्हीकल अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.