Select Date:

1 ओवर, 1 रन और 5 विकेट, इंडोनेशिया के गेडे प्रियनदाना ने वो किया, जो T20I के इतिहास में कोई नहीं कर पाया

Updated on 22-01-2026 12:46 PM
बाली: इंडोनेशिया के क्रिकेटर गेडे प्रियनदाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास पलट दिया है। प्रियनदाना का नाम महज 1 ओवर के कारण रिकॉर्ड बुक में ऐसी जगह दर्ज हो गया है, जहां बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाज भी नहीं पहुंच सके हैं। 28 साल के इस पार्टटाइम तेज गेंदबाज ने बाली में कंबोडिया के खिलाफ 1 ओवर में 1 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले प्रियनदाना पहले गेंदबाज बन गए हैं। एक ओवर में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड उनसे पहले आज तक पुरुष क्रिकेट तो दूर महिला क्रिकेट में भी कोई गेंदबाज नहीं बना पाया है। इससे पहले एक ओवर में 4 विकेट लेने का कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में कई गेंदबाजों ने किया है, लेकिन 5 विकेट तक कोई भी नहीं पहुंच सका है। गेडे प्रियनदाना की इस गेंदबाजी की बदौलत इंडोनेशिया ने यह मैच 60 रन से जीत लिया है।

स्कोर में 1 रन जुड़ा और ऑलआउट हो गई पूरी टीम

इंडोनेशिया ने बाली में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें ओपनिंग बल्लेबाज व विकेटकीपर धर्मा केसुमा 110 रन बनाकर नॉटआउट वापस लौटे। टारगेट का पीछा करते हुए कंबोडिया ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन बना लिए थे। इसके बाद कप्तान ने गेडे प्रियनदाना को गेंद थमा दी। इंडोनेशिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने वाले प्रियनदाना आज 6 रन बनाकर ही आउट हो गए थे, लेकिन गेंद मिलने पर उन्होंने कहर बरपा दिया। गेडे ने पहली तीन गेंद पर शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चानथोयून रथानक को आउट करके हैट्रिक लगाई। इसेक बाद एक गेंद खाली गई। फिर उन्होंने मोंगदारा सोक और पेल वेन्नक को आउट कर दिया। कंबोडिया की पूरी टीम स्कोर में 1 रन जुड़ने के साथ ही 107 रन पर ऑलआउट हो गई। गेडे की गेंद पर इकलौता रन वाइड से बना।

T20I में एक ओवर में 4 या ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • गेडे प्रियनदाना (इंडोनेशिया) ने कंबोडिया के खिलाफ 2025 में 5 विकेट लिए
  • लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में 4 विकेट लिए
  • राशिद खान (अफगानिस्तान) ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 4 विकेट लिए
  • कर्टिस कैंफर (आयरलैंड) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 4 विकेट लिए
  • जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में 4 विकेट लिए

बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद POTM नहीं

हैरानी की बात ये रही कि ऐसी रिकॉर्ड गेंदबाजी करने के बावजूद गेडे प्रियनदाना को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया। यह अवॉर्ड इंडोनेशिया के विकेटकीपर धर्मा केसुमा को दिया गया, जिन्होंने 68 गेंद पर नॉटआउट 110 रन की पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। केसुमा की पारी ही इंडोनेशिया के लिए एंकर साबित हुई, क्योंकि उनके अलावा बाकी बल्लेबाजों में कोई भी 20 रन का स्कोर नहीं बना पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.