नई दिल्ली। केंद्र सरकार 1 करोड़ से अधिक साइकिल रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा देने की योजना बना रही है। इसके लिए सस्ती ब्याज दर पर गरीबों को कर्ज मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा का मालिकाना हक देने के लिए सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है। सरकार के इस फैसले से मेट्रो, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि के लिए लोगों को सस्ती यात्रा मिल सकेगी। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने साढ़े तीन साल पहले साइकिल रिक्शा चालकों के लिए ई-रिक्शा योजना पर शुरू की थी। मंत्रालय को मिले फीडबैक के अनुसार जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र (नागपुर को छोड़कर), ओडिशा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा में पिछले वर्षों में ई-रिक्शा का पंजीकरण नगण्य रहा है। दिल्ली में 1,50,000, बंगाल में सवा लाख व असम में लाखों की संख्या में अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सरकार ई-रिक्शा योजना पर माफिया के कब्जे को हटाने के लिए गरीबों को 4%सस्ती ब्याज दर से कर्ज मुहैया कराने जा रही है।
- केंद्र सरकार जल्द नियम बनाएगी
सरकार कर्ज संबंधी नियम जल्द बनाएगी जिससे गरीबों को एक से डेढ़ लाख कीमत का ई-रिक्शा मुहैया कराया जा सके। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि देशभर में 1 करोड़ गरीबों को ई-रिक्शा दिलाने के लिए कर्ज दिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि जो ई-रिक्शा चलाएगा, वही उसका मालिक होगा, यानि जिसके नाम लाइसेंस होगा, ई-रिक्शा चलाने का हक उसे ही होगा। इसके लिए भी नए नियम बनाए जाएंगे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…